सीएनएन की रिपोर्ट झूठ और राजनीति से प्रेरित हैः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीएनएन के साथ एक विशेष साक्षात्कार में ईरान में दंगे और फ़साद के बारे में इस अमेरिकी मीडिया की हालिया रिपोर्टों को "ग़लत और राजनीतिक" क़रार दिया है।
ईरान में हालिया अशांति के दौरान, सीएनएन समाचार नेटवर्क ने विरोधी मीडिया के साथ मिलकर काम किया और अनाम स्रोतों के हवाले से रिपोर्ट प्रकाशित करके इन अशांति को जीवित रखने और इस्लामी गणतंत्र की छवि को ख़राब करने की कोशिश की।
ईरान प्रेस के अनुसार अमरीकी सीएनएन चैनल की मेज़बान "क्रिस्टियन अमानपूर ने जिन्होंने ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान का साक्षात्कार लिया, दावा किया कि ईरान में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया और फिर उनको उत्पीड़ित किया गया।
विदेश मंत्री ने सीएनएन की होस्ट के जवाब में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में प्रदर्शनकारियों की गिरफ़्तारी को सिरे से खारिज कर दिया और ज़ोर दिया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस साक्षात्कार में विदेशमंत्री अमीर अब्दुलाहियान ने कहा कि प्रदर्शन जो हिंसक हो गये, और उनमें विदेशी लोगों का हस्तक्षेप था, पुलिसकर्मियों की हत्याएं की गयीं, इसीलिए कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया था।
इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेश मंत्री ने इन दंगों के आरोपियों के लिए व्यापक माफी के लिए सर्वोच्च नेता के फ़रमान का जिक्र करते हुए कहा कि इस फ़रमान के बाद गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को रिहा कर दिया गया सिवाय उन लोगों के जिन्होंने हत्या की थी और उनके ख़िलाफ़ शिकायत की थी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए