ईरान और आईएईए के बीच हुई अच्छी सहमति, जारी किए साझा बयान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122180-ईरान_और_आईएईए_के_बीच_हुई_अच्छी_सहमति_जारी_किए_साझा_बयान
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी की 2 दिवसीय यात्रा और तेहरान दौरे के दौरान उनकी ईरान के उच्चाधिकारियों से बातचीत की समाप्ति के बाद, ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान जारी किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०२३ ०५:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान और आईएईए के बीच हुई अच्छी सहमति, जारी किए साझा बयान

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी की 2 दिवसीय यात्रा और तेहरान दौरे के दौरान उनकी ईरान के उच्चाधिकारियों से बातचीत की समाप्ति के बाद, ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान जारी किया है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस बयान में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी और ईरान के बीच बातचीत सहयोग की भावना से और एजेंसी की दक्षताओं के पूर्ण अनुपालन तथा व्यापक सेफ़गार्ड के समझौते के आधार पर ईरान के अधिकारों और दायित्वों के आधार पर होगी।

इस साझा बयान में कहा गया है कि तीन स्थानों से संबंधित बाक़ी सेफ़गार्ड्स के मुद्दों के संबंध में, ईरान ने सहयोग जारी रखने और शेष सेफ़गार्ड के मुद्दों को हल करने के लिए अधिक जानकारी और पहुंच प्रदान करने की अपनी तत्परता की घोषणा की है।

इस संयुक्त बयान में यह कहा गया है कि यदि आवश्यक हो तो ईरान स्वेच्छा से एजेंसी को आगे सत्यापन और निगरानी गतिविधियों की अनुमति देगा और तेहरान में जल्द ही होने वाली एक तकनीकी बैठक के दौरान दोनों पक्षों के बीच इसे लागू करने के तरीके पर सहमति बनेगी।

राफेल ग्रॉसी पिछले शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे थे। शुक्रवार और शनिवार को उन्होंने ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मोहम्मद इस्लामी से दो दौर की बातचीत की और इसके बाद उन्होंने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।

ग्रॉसी ने विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी से भी मुलाकात की थी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें