ईरान, छात्राओं को ज़हर का मामला, मिले संदिग्ध नमूने
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्रालय ने घोषणा की है कि छात्राओं की बीमारी का कारण बने संदिग्ध नमूनों की जांच की जा रही है।
गृहमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि छात्राओं को जिन जटिलताओं की शिकायत थी उनके कारणों की देश की प्रतिष्ठित और विश्वसनीय प्रयोगशालाओं में जांच पड़ताल की जा रही है और ईरानी जनता को शीघ्र ही परिणामों की सूचना स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी जाएगी।
पिछले दिनों ईरान के कुछ शहरों में कई स्कूली छात्राओं को ज़हर दिए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसकी पड़ताल विशेष ग्रुप कर रहा है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्रालय ने छात्रों को ज़हर दिए जाने की ख़बरों के बारे में एक बयान जारी किया और कहा कि देश के कई स्कूलों में हालिया घटनाओं के बाद और कुछ छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से परिवारों के बीच कुछ चिंताएं पैदा हो गयीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति के आदेश पर एक कमेटी को मामले की जांच की ज़िम्मेदारी दी गयी है।
इस बयान में यह कहा गया है कि हालिया दिनों में स्वास्थ्य, शिक्षा, ख़ुफ़िया मंत्रालयों और सुरक्षा तथा न्यायपालिका के अधिकारियों औरर विशेषज्ञों की उपस्थिति में निरंतर बैठकें आयोजित की गईं जिनमें तेहरान के 52 स्कूलों में कुछ छात्राओं को होने वाली परेशानियों की रिपोर्टें पेश की गयीं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय की घोषणा के अनुसार, इलाज के लिए आने वापले अधिकांश लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया और 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और इनमें से दो को छोड़कर सभी लोगों को जिन्हें अंतर्निहित बीमारियां थीं, 2 दिनों से कम समय में डिस्चार्ज कर दिया गया।
दूसरी ओर सरकार के प्रवक्ता बहादुरी जहरुमी का कहना है कि शीघ्र ही छात्राओं को ज़हर देने वाले अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उन्हें कठोर से कठोर सज़ा दी जाएगी। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए