यमन पर अत्याचार का संदेश हर ओर पहुंचाया जाएः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122226-यमन_पर_अत्याचार_का_संदेश_हर_ओर_पहुंचाया_जाएः_ईरान
ईरान का कहना है कि यमन की जनता के अत्याचारों के मुद्दे को उठाना हमसब का दायित्व बनता है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०६, २०२३ १४:३२ Asia/Kolkata
  • यमन पर अत्याचार का संदेश हर ओर पहुंचाया जाएः ईरान

ईरान का कहना है कि यमन की जनता के अत्याचारों के मुद्दे को उठाना हमसब का दायित्व बनता है।

उप राष्ट्रपति मुहम्मद इस्लामी ने यमन के प्रतिरोध के संबन्ध में सोमवार को तेहरान में आयोजित एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेने वाले, यमन की अत्याचार ग्रस्त जनता के संदेश को विश्व के दूसरे हिस्सों में ले जा सकते हैं। 

ईरान के उप राष्ट्रपति का कहना था कि अरब देशों ने फ़िलिस्तनी की अत्याचारग्रस्त जनता के दुखों को अनदेखा करते हुए वर्चस्ववादी मोर्चे का साथ दिया है।  उन्होंने कहा कि  वे यमन की जनता की भी यातनाओं और अत्याचारों को अनदेखा करते हुए उनही का साथ दे रहे हैं जो यमन की जनता पर ज़ुल्म कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि यमन पर अतिक्रमण के आठ वर्षों बाद भी यमनी जनता अब भी पूरी दृढ़ता के साथ हमला करने वालों का मुक़ाबला कर रही है।  यमन के प्रतिरोधकर्ताओं को आतंकी और दुश्मन बताकर अतिक्रमणकारी उनपर अधिक से अधिक हमले करते हैं।  वे पूरी तरह से यमनी राष्ट्र को समाप्त करना चाहते हैं।  मुहम्मद इस्लामी का कहना था कि यमन की जनता अपनी सरकार बनाएगी और अपने भविष्य के लिए स्वयं फैसला करेगी।

याद रहे कि सऊदी अरब ने अमरीका, यूएई और कुछ अन्य देशों के समर्थन से मार्च 2015 को यमन पर हमला आरंभ किया था।  बाद में उसने इस देश की हवाई, ज़मीनी और जल सीमाओं का परिवेष्टन कर लिया।  इस दौरान यमन युद्ध में कम से कम 16 हज़ारो लोग मारे जा चुके हैं।  इसी प्रकार इस युद्ध में जहा बहुत बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं वहीं पर युद्ध के कारण लाखों लोग पलायन करने पर विश्व हुए।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें