ईरान और रूस के राष्ट्रपतियों ने किन विषयों पर वार्ता की
क्रेमलिन हाउस ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।
समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार क्रेमलिन हाउस के प्रवक्ता पिसकोव ने एक विज्ञप्ति जारी करके राष्ट्रपति सय्यद मोहम्मद इब्राहीम रईसी और व्लादिमीर पुतीन के मध्य टेलीफोनी वार्ता की सूचना दी और कहा कि इस वार्ता में दोनों पक्षों ने द्पिपक्षीय विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया है।
समाचार एजेन्सी स्पूतनिक के अनुसार क्रेमलिन हाउस की ओर से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि दोनों पक्ष इस बात पर एकमत थे कि दोनों देशों के संबंध विस्तृत व प्रगाढ़ हो रहे हैं और इसी प्रकार इस वार्ता में विभिन्न मामलों के बारे में सहयोग की समीक्षा की गयी।
इससे पहले दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने एक दूसरे से टेलीफोनी वार्ता की थी जिसमें सीरिया की स्थिति और ऊर्जा परिवहन के संबंध में सहकारिता की समीक्षा की गयी है। राष्ट्रपति रईसी ने व्लादिमीर पुतीन के साथ एक अन्य टेलीफोनी वार्ता में दोनों देशों के मध्य जारी आर्थिक सहयोग विशेषकर ट्रांज़िट और ऊर्जा के संबंध में सहयोग पर बल दिया और कहा था कि यह सहयोग न केवल दोनों देशों बल्कि क्षेत्रीय देशों के हित में भी है।
इसी प्रकार ईरानी राष्ट्रपति ने आस्ताना बैठक के परिप्रेक्ष्य में सीरिया संकट के समाधान पर बल दिया और कहा था कि तेहरान यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त कराने की दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।
रूसी राष्ट्रपति ने भी ईरान के साथ व्यापारिक और बहुपक्षीय संबंधों को दोनों देशों के लिए बहुत लाभदायक बताया और कहा था कि दोनों देशों के मध्य सहकारिता में विस्तार पूरे क्षेत्र के हित में है। इसी प्रकार उन्होंने भी आस्ताना बैठक के आधार पर सीरिया संकट के समाधान पर बल दिया था। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए