ईरान क्षेत्र और विश्व में एक प्रभावशाली देश है, मींग
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122252-ईरान_क्षेत्र_और_विश्व_में_एक_प्रभावशाली_देश_है_मींग
शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव के साथ एक मुलाक़ात में ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र के पास विभिन्न क्षेत्रों में कई क्षमताएं हैं, जो इस संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रभावी हो सकती हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०२३ ०८:४४ Asia/Kolkata
  • ईरान क्षेत्र और विश्व में एक प्रभावशाली देश है, मींग

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव के साथ एक मुलाक़ात में ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र के पास विभिन्न क्षेत्रों में कई क्षमताएं हैं, जो इस संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में प्रभावी हो सकती हैं।

ग़ौरतलब है कि शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव सोमवार को तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान समेत कई अधिकारियों से मुलाक़ात की।

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव ज़ांग मींग के साथ मुलाक़ात में अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि तेहरान, इस संगठन में सक्रिय और प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

ईरानी विदेश मंत्री का यह भी कहना था कि उन्हें आशा है कि यह संगठन, नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, क्योंकि आर्थिक सहयोग से स्थायी सुरक्षा में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ईरान के पास तकनीकी, औद्योगिक, पर्यटन और सांस्कृतिक जैसे क्षेत्रों में कई क्षमताएं हैं, जो संगठन के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक हो सकती हैं।

शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव ज़ांग मींग ने इस मुलाक़ात में कहाः इसमें कोई संदेह नहीं है कि क्षेत्र और विश्व में एक प्रभावशाली देश के रूप में ईरान संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति में प्रभावी हो सकता है। इसी प्रकार उन्होंने ईरान और संगठन के अन्य सदस्य देशों के बीच संबंधों के विस्तार पर बल दिया। msm