ईरानी छात्राओं की ज़हरख़ुरानी का मुद्दा, कुछ लोग गिरफ़्तार
ईरान में छात्राओं की ज़हरख़ुरानी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री के सुरक्षा सलाहकार सैयद मजीद मीर अहमदी का कहना है कि गुप्त सूचनाओं और खुफिया एजेंसियों की जांच के आधार पर 5 प्रांतों में कुछ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि संबंधित संस्थान पूरी जांच कर रहे हैं और जैसे ही पूर्ण और स्पष्ट परिणाम प्राप्त होंगे, जनता को उनके बारे में तुरंत सूचित किया जाएगा।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के गृहमंत्री के सुरक्षा मामलों के सलाहकार सैयद मजीद मीर अहमदी ने एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए कुछ छात्रों की जटिल स्थिति के बारे में कहा कि राष्ट्रपति के आदेश के बाद गृहमंत्रालय इस मुद्दे पर लगातार नज़र रखे हुए है और ख़ुफ़िया मंत्रालय स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय और आईआरजीसी के खुफिया मंत्रालय के सीधे संपर्क में है।
मीर अहमदी ने कहा कि लोगों और छात्रों के लिए दुश्मन की योजना को जानना ज़रूरी है, आज दुश्मन देश की शिक्षा प्रणाली में भय, चिंता और व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहा है और वह उस समस्या को बहुत बढ़ा चढ़ाकर पेश करने का प्रयास कर रहा है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए