ईरान और इराक़ को आपस में लड़ाने की जर्मनी की कोशिश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122304-ईरान_और_इराक़_को_आपस_में_लड़ाने_की_जर्मनी_की_कोशिश
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ की राजधानी बग़दाद में जर्मन विदेश मंत्री अनालेना बारबॉक के ईरान विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०८, २०२३ १६:३५ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ को आपस में लड़ाने की जर्मनी की कोशिश

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इराक़ की राजधानी बग़दाद में जर्मन विदेश मंत्री अनालेना बारबॉक के ईरान विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनानी ने कहा कि जर्मन विदेश मंत्री ने यह बयान तेहरान और बग़दाद के संबंधों को ख़राब करने के मक़सद से यह बयान दिया है।

मंगलवार को बारबॉक ने बग़दाद की अपनी यात्रा के दौरान, ईरान से मांग की थी कि वह इराक़ में मिसाइल हमले करना बंद करे, क्योंकि इस तरह के हमलों से नागरिकों और क्षेत्रीय स्थिरता को ख़तरा है।

बुधवार को कनानी ने जर्मन विदेश मंत्री के इस बयान को ख़ारिज करते हुए कहा कि बारबॉक को पूर्व में जर्मन सरकार द्वारा इराक़ और ईरान के साथ किए गए शर्मनाक व्यवहार के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए, और वह इस तरह के निराधार दावों से जर्मनी के अपराधों के इतिहास पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही हैं।

ईरान-इराक़ युद्ध के दौरान, जर्मनी ने पूर्व तानाशाह सद्दाम का समर्थन किया था और सद्दाम शासन को रासायनिक हथियारों की आपूर्ति की थी, जिसे उन्होंने निहत्थे ईरानी और इराक़ी नागरिकों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल किया था।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जर्मनी ने आज भी कई आतंकवादियों और अलगाववादियों को शरण दे रखी है, जिनके हाथ ईरानी और इराक़ी नागरिकों के ख़ून से रंगीन हैं। msm