क्षेत्र में इस्राईल की उपस्थिति एक बड़ा ख़तरा है, ईरानी विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि काकेशस क्षेत्र में इस्राईल की उपस्थिति, क्षेत्र के लिए एक चुनौती है।
बुधवारो को अंकारा में अपने तुर्क समकक्ष मौलूद चाउशोग़लू के साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस को संबोधित करते हुए अमीर अब्दुल्लाहियान कहाः ईरान सभी पक्षों को चेतावनी देता है कि वह इस्राईल पर नज़र रखें औक काकेशस में उसे पैर जमाने का मौक़ा नहीं दें।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरी इराक़ स्थित आतंकवादी गुट ईरान और तुर्किए दोनों देशों के लिए समान रूप से ख़तरनाक हैं।
ईरानी विदेश मंत्री का कहना था कि इराक़ के कुर्दिस्तान इलाक़े में सक्रिय आतंकवादी और इसी तरह से अफ़ग़ानिस्तान से दाइश का ख़तरा, हमारी संयुक्त चिंताओं में से है।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि आतकंवाद को अच्छे और बुरे में नहीं बांटा जा सकता है, बल्कि वह जिस रूप में भी हो, ख़तरनाक है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए तुर्क विदेश मंत्री ने भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए ईरान का आभार जताया और कहा कि तेहरान ने भूकंप पीड़ितों के लिए ज़मीनी और वायु दोनों मार्ग से सहायता सामग्री भेजी।
6 फ़वरी को तुर्कए और सीरिया में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें दोनों देशों में मिलाकर 52,000 से ज़्यादा मौते हुईं।
ईरानी विदेश मंत्री भकूंप प्रभावित इलाक़ों का दौरा करने और तुर्क अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के लिए अंकारा की यात्रा पर हैं। msm