ईरान, सीरियाई राष्ट्र के कठिन दिनों का साथी है, अमीर अब्दुल्लाहियान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122334-ईरान_सीरियाई_राष्ट्र_के_कठिन_दिनों_का_साथी_है_अमीर_अब्दुल्लाहियान
ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरिया के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और कहा है कि तेहरान, सीरियाई राष्ट्र के कठिन दिनों का साथी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२३ १४:३१ Asia/Kolkata
  • ईरान, सीरियाई राष्ट्र के कठिन दिनों का साथी है, अमीर अब्दुल्लाहियान

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरिया के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और कहा है कि तेहरान, सीरियाई राष्ट्र के कठिन दिनों का साथी है।

सीरिया के भूकंप प्रभावित इलाक़े लताकिया पहुंचकर ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि जब तक भूकंप संकट दूर नहीं हो जाता है, हम सहायता जारी रखेंगे।

अब्दुल्लाहियान ने सीरिया में भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से पहले तुर्किए के भी भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

ग़ौरतलब है कि 6 फ़रवरी को तुर्किए और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें 52,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी।

गुरुवार को अमीर अब्दुल्लाहियान ने सीरिया के भूंकप प्रभावित इलाक़ों का दौरा करते हुए कहा कि ईरान कठिन समय में सीरिया के साथ खड़ा रहा है और आगे भी वह अपने मित्र देश के साथ खड़ा रहेगा।

भूकंप के तुरंत बाद, ईरान ने अपने दोनों ही पड़ोसी देशों, तुर्किए और सीरिया की हर संभव सहायता की है, जिसके लिए दोनों ही देशों के अधिकारियों ने तेहरान का आभार व्यक्त किया है। msm