ईरान और रूस समझौतों को अंतिम रूप देने पर हुए सहमत
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i122950-ईरान_और_रूस_समझौतों_को_अंतिम_रूप_देने_पर_हुए_सहमत
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष के साथ मुलाक़ात में कहा कि मुझे वास्तव में उम्मीद है कि अगले महीने के भीतर दोनों देशों के विदेशमंत्रालय मंत्रालयों के क़ानूनी विभाग इस समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०२३ १४:०१ Asia/Kolkata
  • ईरान और रूस समझौतों को अंतिम रूप देने पर हुए सहमत

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने अपने रूसी समकक्ष के साथ मुलाक़ात में कहा कि मुझे वास्तव में उम्मीद है कि अगले महीने के भीतर दोनों देशों के विदेशमंत्रालय मंत्रालयों के क़ानूनी विभाग इस समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देंगे।

तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाक़ात में विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुलाहियान ने कहा कि मैं बहुत ख़ुश हूं कि ईरान और रूस के देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के समझौते के मसौदे की समीक्षा की गई है। और इसे अंतिम रूप दिया गया।

उन्होंने कहा कि वास्तव में मुझे उम्मीद है कि अगले महीने के भीतर, दोनों देशों के विदेशमंत्रालयों के क़ानूनी विभाग इस संधि के मसौदे को अंतिम रूप देंगे।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने कहा कि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हम इस अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले के अंतिम चरण में हैं।

ईरान के विदेशमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल उच्चतम स्तर पर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए नियमित रूप से मुलाक़ातें करते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रपति लगातार और सीधे संपर्क में हैं। विदेशमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में हमारी बातचीत जारी है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें