ईरान और भारत के बीच 12 महत्वपूर्ण समझौते
ईरान और भारत के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 12 सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर हुए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, इस अवसर पर ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। दोनों नेताओं की उपस्थिति में राजनैतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, तकनीक और थिंकटैंक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हस्ताक्षर हुए। इसी प्रकार दोनों देशों ने बंदरगाहों विशेषकर चाबहार बंदरगाह में विस्तार, ईरान और भारत के मध्य जहाज़रानी के क्षेत्र में सहयोग, ईरान के राष्ट्रीय पुस्तकालय तथा भारत के नेश्ननल आर्काइव के मध्य सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
भारतीय बैंक से लेनदेन, व्यापारिक सहयोग, भारत की अल्मूनियम कंपनी नाल को और ईरान की एमीदरूई कंपनी के मध्य सहोग के क्षेत्र में भी समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
ज्ञात रहे कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक उच्च स्तरीय राजनैतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं। (AK)