अफ़़गान राष्ट्रपति भी पहुंचे तेहरान
अफ़ग़ान राष्ट्रपति मुहम्मद अशरफ़ ग़नी एक राजनैतिक और आर्थिक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंच गए।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी कुछ घंटे के अपने ईरान दौरे के दौरान ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफ़़गान राष्ट्रपति के साथ एक उच्चस्तरीय राजनैतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक प्रतिनिधि मंडल की ईरान में उपस्थिति से लाभ उठाते हुए तीनों देशों के नेता, आतंकवाद से संघर्ष, क्षेत्रीय मुद्दों तथा आपसी रुचि के मामलों पर विचार-विमर्श करेंगे। इस मुलाक़ात में इसी प्रकार चाबहार बंदरगाह के विस्तार के समझौते को अंतिम रूप दिया सकता है। (AK)