रईसी की रेयाज़ यात्रा के प्रभाव उल्लेखनीय होंगेः एनायती
अली रज़ा एनायती ने राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी की आगामी सऊदी अरब की यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्रालय में फ़ार्स की खाड़ी के मामलों के प्रभारी ने कहा है कि राष्ट्रपति रईसी की आगामी सऊदी अरब की यात्रा से दोनो देशों के संबन्ध अधिक विस्तृत होंगे।
उन्होंने ईसना समाचार एजेन्सी से बात करते हुए ईरान और सऊदी अरब के संबन्धों में होने वाले परिवर्तनों के साथ ही ओमान, यूएई और कुवैत के साथ द्विपक्षीय संबन्धों पर चर्चा की। अली रज़ा एनायती ने बताया कि ओमान के शासक की ईरान यात्रा के बारे में बात चल रही है।
उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब इमारात ने ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी से अपने यहां होने वाली जलवायु परिवर्त की बैठक में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। उनका कहना था कि तेहरान और रियाज़ के बीच होने वाले हालिया समझौते के आधार पर जद्दा में स्थित ओआईसी के मुख्यालय में ईरान के प्रतिनिधि अपनी पूरी टीम के साथ काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि चीन की मध्यस्था से ईरान और सऊदी अरब के बीच सहमति बनी थी कि सात वर्षों के अंतराल के बाद वे अपने कूटनीतिक संबन्ध स्थापित करेंगे। हालांकि इस संबन्ध में दोनो देशों के शिष्मण्डलों की कई बैठकें आयोजित हो चुकी हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए