Apr २२, २०२३ ०७:०९ Asia/Kolkata
  • आज ईरान, भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में ईदुल फ़ित्र का त्योहार

आज ईरान, इराक़ भारत और पाकिस्तान सहित कई देशों में ईदुलफ़ित्र का त्योहार बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रहा है जबकि सीरिया, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, क़तर, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, फ़िलिस्तीन, अलजीरिया, अफ़ग़ानिस्तान, ताजिकिस्तान, क़िरक़ीग़िस्तान और कुवैत में शुक्रवार को ईदुल फित्र मनाई गयी।

ईरान में ईद के उपलक्ष्य में दो दिनों का अवकाश होता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बोहरा समुदाय ने शुक्रवार को ही ईद मना ली।

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने मुस्लिम देशों को ईदे फ़ित्र की बधाई दी है।

उन्होंने दुनिया के मुस्लिम देशों के नाम अलग-अलग संदेशों में ईदु फित्र के आगमन पर इस्लामी देशों के नेताओं और जनता को प्रकृति की ओर लौटने की ईद और रोज़ेदारों और ईश्वर के नेक बंदों के लिए गर्व और खुशी के दिन की बधाई दी।

इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी ने अपने ईद संदेश में उम्मीद जताई है कि इस शुभ ईद की बरकत से इस्लाम की अमर शिक्षाओं और पैग़म्बरे की जीवनदायी शिक्षाओं की छत्रछाया में इस्लाम के जीवनदायक आदर्शों की प्राप्ति, इस्लामी उम्मा की बढ़ती एकता और एकजुटता और इस्लामी देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

इस्लामी गणराज्य ईरान के विदेशमंत्री ने मुस्लिम देशों और राष्ट्रों को ईदुल फ़ित्र की मुबारकबाद पेश की है। उन्होंने मुस्लिम देशों के नाम भेज गये संदेश में इस्लामी राष्ट्र को ईदुल फित्र की बधाई दी और दुआ की कि महान ईश्वर से दुआ की है कि यह मुबारक दिन इस्लामी राष्ट्रों व मुसलमानों की एकता, समरसता और एक दूसरे से सहयोग का कारण बने।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान के बधाई संदेश में आया है कि ईदे फित्र के उपलक्ष्य में विभूतियों व बरकतों से भरी ईद सब के लिए कामना करता हूं।

विदेशमंत्री के ईदुल फ़ित्र के संदेश में आया है कि मुस्लिम देश मुसलमानों के बीच भाईचारे को मज़बूत करके मुस्लिम समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प करें।

 भारत के सभी छोटे बड़े शहरों और क़स्बों में आज शनिवार को ईद की नमाज़, ईदगाहों में अदा की जा रही हैं।

आज बड़ी संख्या में लोग दिल्ली जामा मस्जिद पहुंचे और उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ नमाज़े ईद अदा की। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे।

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने ईदुल फ़ित्र की बधाई देते हुए सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद की मुबारक पेश की। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईदुल फित्र की लोगों को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि यह शुभ अवसर देश में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाता रहे। उधर कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने भी समस्त भारतवासियों विशेषकर मुसलमानों को ईदुल फ़ित्र की बधाई दी है।

याद रहे कि पवित्र रमज़ान के अंत में जिन देशों में चांद दिखाई देता है वहां पर अगले दिन ईदे फ़ित्र होती है और लोग पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ ईद मानते हैं। इस्लामी कैलेंडर के हिसाब से उस दिन शव्वाल महीने की पहली तारीख़ होती है। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए     

टैग्स