ईरान और इराक ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i123742-ईरान_और_इराक_ने_द्विपक्षीय_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल_दिया
राष्ट्रपति ने इराक के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया। ईदे फित्र के शुभ अवसर पर इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शियाअ अस्सूदानी ने शनिवार की शाम को राष्ट्रपति सैय्यद मोहम्मद इब्राहीम से टेलीफोनी वार्ता में ईद की मुबारकबाद दी।
(last modified 2023-04-23T07:47:37+00:00 )
Apr २३, २०२३ १३:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक ने द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया

राष्ट्रपति ने इराक के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया। ईदे फित्र के शुभ अवसर पर इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शियाअ अस्सूदानी ने शनिवार की शाम को राष्ट्रपति सैय्यद मोहम्मद इब्राहीम से टेलीफोनी वार्ता में ईद की मुबारकबाद दी।

इस टेलीफोनी वार्ता में राष्ट्रपति ने भी इराकी राष्ट्र और सरकार को मुबारकबाद देते हुए दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों को व्यवहारिक बनाये जाने पर बल दिया। इसी प्रकार राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के मध्य होने वाले समझौतों के व्यवहारिक बनाये जाने से दोनों देशों के संबंध और सहयोग अधिक विस्तृत होंगे।

इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शियाअ अस्सूदानी ने भी ईदे फित्र की मुबारकबाद देते हुए द्विपक्षीय संबंधों में अधिक से अधिक विस्तार की मांग की।

ईरान और इराक वे देश हैं जिन्हें बारमबार पश्चिम के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है और दोनों देशों की एक दूसरे से सहकारिता से इन प्रतिबंधों को नाकाम बनाने में काफी मदद मिली है इस आधार पर उम्मीद है कि जो समस्यायें उत्पन्न की गयी हैं वे द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार में रुकावट नहीं बनेंगी। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए