रूहानी और अशरफ़ ग़नी की मुलाक़ात
ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपतियों ने तेहरान और काबुल के संबंधों में विस्तार और उन्हें मज़बूत बनाने पर बल दिया है।
सोमवार को तेहरान में राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी के साथ बातचीत करते हुए राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि अफ़़गानिस्तान की शांति व स्थिरता, ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डाक्टर हसन रूहानी ने दोनों देशों के मध्य प्राचीन एेतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की ओर संकेत करते हुए कहा कि तेहरान, अफ़़ग़ानिस्तान में शांति व स्थिरता के लिए काबुल सरकार के साथ हर संभव सहयोग के लिए तैयार है।
उन्होंने ईरान, भारत और अफ़ग़ानिस्तान के मध्य होने वाेल चाबहार ट्रांज़ेट, ट्रेड समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि इस समझौते से पूरे क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
राष्ट्रपति रूहानी ने अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले हालिया आतंकी हमलों पर खेद प्रकट करते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान सहित दुनिया में कहीं भी किसी निर्दोष की हत्या, ईरान के लिए खेद का कारण है।
इस अवसर पर अफ़ग़ान राष्ट्रपति ने काबुल-तेहरान संबंधों में विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका देश ईरान के साथ समस्त क्षेत्रों में संबंधों के विस्तार का इच्छुक है।
राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने ईरान, भारत और अफ़़ग़ानिस्तान के मध्य चाबहार समझौते की ओर संकेत करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास के मार्ग में महत्वपूर्ण क़दम बताया। उन्होंने कहा कि चाबहार ट्रांज़ेट रूट के, क्षेत्रीय सहयोग और विस्तार पर गहरे प्रभाव पड़ेंगे। (AK)