तेहरान में मिले अली शमख़ानी और अजीत डोभाल
ईरान की यात्रा पर पहुंचे अजीत डोभाल ने तेहरान में अली शमख़ानी से भेंटवार्ता की।
भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और ईरान राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव अली शमख़ानी के बीच मुलाक़ात हुई। अजीत डोभाल ने तेहरान में अली शमख़ानी से भेंटवार्ता की।
इस भेंटवार्ता में कूटनीतिक, सुरक्षा और आर्थिक मामलों सहित क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इससे पहले पिछले साल अजीत डोभाल और अली शमख़ानी के बीच ताजिकिस्तान में आयोजित चौथी क्षेत्रीय सुरक्षा वार्ता बैठक के इतर मुलाक़ात हुई थी। दोनो पक्षों के बीच विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था।
भारत, शंघाई सहकारिता संघ का प्रमुख सदस्य होने के साथ ही ब्रिक्स का भी सदस्य देश है। इस्लामी गणतंत्र ईरान की स्ट्रैटेजिक स्थति के दृष्टिगत इन दोनो संगठनों के साथ भारत तथा ईरान की आर्थिक सहकारिता, इस संबन्ध में वांछित लक्ष्यों को पूरा करने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए