सूडान की स्थिति बहुत चिंताजनक हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124152-सूडान_की_स्थिति_बहुत_चिंताजनक_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्री ने सूडान की स्थिति को बहुत चिंताजनक बताते हुए कहा है कि अगर इसका कोई विकल्प नहीं ढ़ूढ़ा गया तो सूडान संकट क्षेत्र के दूसरे देशों तक फैल जायेगा।
(last modified 2023-05-06T08:23:19+00:00 )
May ०६, २०२३ १३:०८ Asia/Kolkata
  • सूडान की स्थिति बहुत चिंताजनक हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्री ने सूडान की स्थिति को बहुत चिंताजनक बताते हुए कहा है कि अगर इसका कोई विकल्प नहीं ढ़ूढ़ा गया तो सूडान संकट क्षेत्र के दूसरे देशों तक फैल जायेगा।

सूडान में लड़ाई आरंभ होने के समय से इस्लामी गणतंत्र ईरान ने वहां के हालात पर चिंता व्यक्त की है और युद्धरत पक्षों से संयंम से काम लेने की सिफारिश की है और कहा है कि युद्धरत पक्ष वार्ता द्वारा आंतरिक मतभेद का समाधान निकालें। ईरान के विदेशमंत्री ने सूडान के हालात के बारे में अरबी भाषा में ट्वीट पर लिखा कि सूडान की स्थिति बहुत चिंताजनक है और अगर इसका कोई उचित समाधान नहीं किया गया तो यह संकट क्षेत्र के दूसरे देशों तक फैल जायेगा।

उन्होंने लिखा कि खेद के साथ कहना पड़ता है कि सूडान संकट में हम कुछ विदेशी हस्तक्षेप के साक्षी हैं। विदेशमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि आपस में बातचीत संकट के समाधान का बेहतरीन मार्ग है। विदेशमंत्री ने अपनी हालिया ओमान और लेबनान यात्रा के दौरान इन देशों के अधिकारियों से सूडान के हालात के बारे में वार्ता की थी।

सूडान में लड़ाई आरंभ होने के समय ही विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने सूडान के हालात पर चिंता जताई और कहा था कि सूडानी भाई संयंम से काम लेंगे और वार्ता द्वारा घरेलू मतभेद का समाधान करेंगे।

ज्ञात रहे कि पिछले महीने 15 अप्रैल से सूडान की राजधानी खारतूम सहित विभिन्न नगरों में आंतरिक लड़ाई आरंभ हुई है जिसमें अब तक हज़ारों लोग हताहत व घायल हो चुके हैं और तब से अब तक कई बार युद्ध विराम हो चुका है पर लड़ाई अब भी जारी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए