अमरीका को ईरान ने दी खुली चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124194-अमरीका_को_ईरान_ने_दी_खुली_चेतावनी
इस्लामी गणराज्य ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के डिप्टी कमांडर ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि फ़ार्स खाड़ी में अगर हमारे जहाज़ों को टेढ़ी नज़र से देखा तो हम आपके साथ कड़ाई से पेश आएंगे।
(last modified 2023-05-07T09:07:10+00:00 )
May ०७, २०२३ १४:३४ Asia/Kolkata
  • अमरीका को ईरान ने दी खुली चेतावनी

इस्लामी गणराज्य ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के डिप्टी कमांडर ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि फ़ार्स खाड़ी में अगर हमारे जहाज़ों को टेढ़ी नज़र से देखा तो हम आपके साथ कड़ाई से पेश आएंगे।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स की नौसेना अमरीकी युद्धक जहाज़ को चेतावनी देती है जिसके बाद अमरीकी युद्धक जहाज़ ईरान की जलसीमा से दूर हट जाता है।

इतना ही नहीं आईआरजीसी की नौसेना के अधिकारियों ने अमरीकी युद्धक जहाज़ के स्टाफ़ को फ़ार्सी में जवाब देने पर मजबूर कर दिया।

जनरल अली फ़दवी ने कहा कि अगर बड़ा शैतान और उसके अन्य दुष्ट साथी ईरान के किसी जहाज़ को टेढ़ी नज़र से देखते हैं तो हम उनके साथ इतनी कड़ाई करेंगे कि वो मजबूर होकर यह स्वीकार करेंगे कि उनके बस में कुछ नहीं है।

जनरल फ़दवी ने कहा कि अमरीकियों सहित जिसने भी पिछले 44 साल में इस्लामी इंक़ेलाब से दुश्मनी की है वे सब जान लें कि उन्हें अब तक एक बार भी सफलता नहीं मिली यह तो ख़ुद अमरीकी भी मान रहे हैं कि इस अवधि में वे ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सके।

उन्होंने कहा कि अमरीकी वित्त मंत्रालय ईरान के ख़िलाफ़ आर्थिक और सांस्कृतिक लड़ाई में लिप्त है और उसने अभी हाल में कहा है कि हमने पिछले 44 साल में ईरान के ख़िलाफ़ जो सकता था किया मगर एक भी कामयाबी नहीं हासिल कर सके।

जनरल फ़दवी ने कहा कि इससे पहले भी महाशैतान अमरीका के कई अधिकारी यह स्वीकार कर चुके हैं और जब इनके इस तरह के बयान आते हैं तो हमारा इरादा और भी मज़बूत हो जाता है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए