ईरान ने सीरियाई सरकार और राष्ट्र को मुबारकबाद दी
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अरब संघ में सीरिया की वापसी पर आधारित अरब संघ के कदम का स्वागत किया है।
नासिर कनआनी ने इस कामयाबी पर सीरियाई सरकार और राष्ट्र को बधाई दी है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस्लामी देशों के मध्य मतभेद को दूर करने और उनके मध्य समरसता के अच्छे परिणाम होंगे और क्षेत्र में व्यापक शांति व सुरक्षा स्थापित करने और विदेशियों के हस्तक्षेप को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान इस प्रकार के कदम का स्वागत करता है।
कल रविवार को अरब संघ के विदेशमंत्रियों की बैठक मिस्र की राजधानी काहेरा में हुई थी जिसमें एक विज्ञप्ति जारी करके आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा कर दी गयी कि अरब संघ में सीरिया की विलंबित सदस्यता बहाल कर दी गयी है। अरब संघ ने नवंबर 2011 को इस संघ में सीरिया की सदस्यता विलंबित कर दी थी और साथ ही उसने दमिश्क सरकार के खिलाफ आर्थिक और राजनीतिक प्रतिबंध भी लगा दिया था।
इसी बीच रूस ने भी अरब संघ में सीरिया की वापसी का स्वागत करते हुए कहा है कि सीरिया अरब संघ की बुनियाद रखने वाले देशों में से एक है और अरब संघ में नये सिरे से उसकी गतिविधियां आरंभ होने से पश्चिम एशिया के संकटों के समाधान में सहायता मिलेगी। रूसी विदेशमंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाखारोवा ने कहा कि अरब संघ में सीरिया की सदस्यता बहाल करने पर आधारित इस संघ के सदस्य देशों का निर्णय इस बात का सूचक है कि ये देश अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्वतंत्र नीति अपनाने के प्रयास में हैं।
संयुक्त अरब इमारात के शासक ने भी सीरिया को मिलने वाली सफलता का स्वागत करते हुए इसे अरब देशों के हित में बताया है। इसी प्रकार इराक और लेबनान सहित कई देशों ने सीरिया को मिलने वाली कामयाबी का स्वागत किया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!