ईरान-अफ़ग़ानिस्तान संयुक्त सीमा पर झड़प
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124422-ईरान_अफ़ग़ानिस्तान_संयुक्त_सीमा_पर_झड़प
रविवार को ईरान और अफ़ग़ानिस्तान की संयुक्त सीमा पर मादक पदार्थों के तस्तकरों और ईरानी सीमा सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।
(last modified 2023-05-15T01:57:51+00:00 )
May १५, २०२३ ०७:२६ Asia/Kolkata
  • ईरान-अफ़ग़ानिस्तान संयुक्त सीमा पर झड़प

रविवार को ईरान और अफ़ग़ानिस्तान की संयुक्त सीमा पर मादक पदार्थों के तस्तकरों और ईरानी सीमा सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई।

तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, नीमरूज़ सीमावर्ती इलाक़े में ईरानी सुरक्षा बलों और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से जमकर फ़ायरिंग हुई।

ईरानी सुरक्षा बलों ने मादक पदार्थ तस्करी का प्रयास करने वाले तस्करों को घेर लिया और उन्हें वापस अफ़ग़ानिस्तान की सीमा में धकेल दिया।

ग़ौतलब है कि अफ़ग़ानिस्तान मादक पदार्थों का बड़ा उत्पादक है और इस देश से यूरोपीय देशों के  लिए मादक पदार्थों की तस्करी के लिए तस्कर ईरान के मार्ग का इस्तेमाल करने का प्रयास करते हैं।

मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने और तस्करों से मुक़ाबले के लिए ईरानी सुरक्षा बलों को जान और माल की क़ुर्बानी देनी पड़ती है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, रविवार को जिस समय संयुक्त सीमा पर ईरानी सुरक्षा बलों की टुकड़ी गश्त कर रही थी, उसी वक़्त उसका सामना अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से ईरानी सीमा में घुसपैठ का प्रयास करने वाले तस्करों से हुआ, जिसके बाद तस्करों ने फ़ायरिंग शुरू कर दी। ईरानी सैनिकों की जवाबी कार्यवाही के बाद तस्कर उटले पैर वहां से भाग खड़े हुए।

इस घटना के तुरंत बाद, ईरानी और अफ़ग़ान सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक की, जिसमें ईरान ने अपनी ओर से औपचारिक शिकायत भी दर्ज करवाई। msm