क़ुद्स फ़ोर्स के कमान्डर ने फ़िलिस्तीनियों की शुभसूचना, जीत नज़दीक है
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल इस्माईल क़ाआनी ने एक बार फिर ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के हमेशा समर्थन पर आधारित ईरान के दृष्टिकोण को दोहराया।
आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमान्डर जनरल इस्माईल क़ाआनी ने प्रतिरोध के मोर्चे के नाम एक संदेश में यह बात बल देकर कही है कि बैतुल मुक़द्दस, वेस्ट बैंक और पूरे फ़िलिस्तीन के संघर्षकर्तओं ने साबित कर दिया कि फ़त्ह की सुबह निकट है।
जनरल इस्माईल क़ाआनी ने कहा कि प्रतिरोध के मोर्चे ने आपसी सहयोग और एकता से एक और जीत हासिल की और यह जीत निश्चित जीत की ओर से एक और क़दम है।
उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि ईरान, फ़िलिस्तीनी जनता और प्रतिरोध का समर्थन जारी रखेगा और फ़िलिस्तीन की धरती से ज़ायोनी शासन की समाप्ति तक प्रतिरोध के मोर्चे को मज़बूत और शक्तिशाली बनाने के लिए काम करता रहेगा।
ज्ञात रहे कि पिछले मंगलवार की सुबह इस्राईली सेना ने ग़ज़्ज़ा में ढाल और तीर नामक आप्रेशन शुरु किया और जेहादे इस्लाम के ठिकानों पर हमले किए जिसमें 40 फ़िलिस्तीनी शहीद और 150 घायल हुए।
इस्राईल के हमलों के जवाब में फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं ने सार अल अहरार नामक आप्रेशन किया और इस्राईली क्षेत्रों पर 1200 से अधिक रॉकेट और मीज़ाइल फ़ायर किए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए