ईरान के तेल भंडार में बड़ी वृद्धि दर्ज की गयी
ईरान के तेल के नये प्राकृतिक भंडारों में ढाई अरब बैरल की वृद्धि हुई है।
ईरान की नेश्नल आयल कंपनी के प्रमुख मोहसिन ख़ुजस्ते मेहर ने बताया है कि तेल और गैस के नये भंडारों के बारे में होने वाली गतिविधियों के दृष्टिगत पिछले दो साल के दौरान ईरान के तेल के भंडारों में ढाई अरब बैरल की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि तेल और गैस हासिल करने की नई खोजी गतिविधियों में भी वृद्धि की गयी है।
उन्होंने बताया कि अनेक कंपनियां 16 ब्लॉक के अंतर्गत तेल और गैस निकालने की गतिविधियों में व्यस्त हैं। बताया गया है कि इस विभाग में 1 अरब 20 करोड़ डॉलर का पूंजी निवेश किया गया है। नेश्नल आयल कंपनी के प्रमुख ने बताया कि खोजी गतिविधियों के दृष्टिगत उम्मीद की जा रही है कि मिलने वाले हाइड्रोकार्बन के भंडार मौजूदा भंडारों से भी कई गुना बड़े होंगे। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए