ईरान के समझौतों से अमरीका को तकलीफ़
नासिर कनआनी ने कहा है कि पडोसी देशों के साथ होने वाले ईरान के समझौते से अमरीका का चिंतित होना बेकार है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि रूस और पाकिस्तान के साथ इस्लामी गणतंत्र ईरान के हालिया समझौतों से अमरीका की चिंता अर्थहीन है।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के साथ ईरान की नीति के अन्तर्गत अभी हाल में कुछ समझौते हुए हैं जिनपर अमरीका का चिंतित होना व्यर्थ है। नासिर कनआनी ने रूस से साथ होने वाले रश्त-आसतारा रेलवे लाइन समझौते और पाकिस्तान के साथ होने वाले संयुक्त समझौतो का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पड़ोसी देशों के साथ संबन्ध विस्तृत करने की योजना के अन्तर्गत किये गए हैं।
बुधवार को ईरान और रूस के बीच एक रेल समझौता हुआ जो दक्षिण पूर्वी एशिया को उत्तरी यूरोप से जोड़ेगा। इसी तरह से गुरूवार को ईरान तथा पाकिस्तान के राष्ट्रयाध्यक्षों की उपस्थिति में दोनो देशों की संयुक्त सीमाओं पर सीमावार्ती मंडी के उद्घाटन के साथ कुछ समझौते किये गए।
उल्लेखनीय है कि सैयद इब्राहीम रईसी ने गुरूवार को ईरान और पाकिस्तान की संयुक्त सीमा पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के साथ सीमावर्ती मंडियों का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, उद्योग और खेती-बाड़ी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबन्धों को विस्तृत किया जा सकता है। राष्ट्रपति रईसी ने गुरूवार को पीशीन-मंद मंडी का उद्घाटन किया।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए