दुनिया के अहम मुद्दों पर ईरान और संरा के बीच बातचीत
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने यमन, अफ़ग़ानिस्तान, सीरिया, यूक्रेन सहित कुछ क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय हालात, ईरान और आईएआईए के बीच सहयोग तथा प्रतिबंधों को हटाने वाली वार्ता की ताज़ा स्थिति पर विचार विमर्श किया।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अफ़ग़ानिस्तान के बारे में दोहा में आयोजित होने वाली संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक को जो संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के अह्वान पर आयोजित हुई थी, सकारात्मक क़रार दिया और कहा कि ईरान में 50 लाख अफ़ग़ान शरणार्थी हैं। उनका कहना था कि अफ़ग़ान पलायनकर्ताओं की इस बड़ी संख्या के संचालन के लिए अंतर्राष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता है।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने क्षेत्रीय वार्ता का समर्थन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के समर्थन और उनकी भूमिका की सराहना की और कहा कि विदेशमंत्रियों की बैठक के लिए आपके सुझाव का स्वागत करते हैं।
विदेशमंत्री ने यमन के बारे में आशा जताई है कि शीघ्र की इस देश का परिवेष्टन और इस देश में जारी युद्ध समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि तेहरान, यूक्रेन जंग का विरोधी है और उसे आशा है कि दोनों पक्ष वार्ता मेज़ पर लौटें, युद्ध समाप्त हो और पूरी दुनिया शांति का स्वाद चखे।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने ईरान और आईएईए के सहयोग को सही मार्ग पर क़रार दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए