अमरीकियों को ईरान का फ़ाइनल तमाचा पड़ना अभी बाक़ी हैः जनरल सलामी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124572-अमरीकियों_को_ईरान_का_फ़ाइनल_तमाचा_पड़ना_अभी_बाक़ी_हैः_जनरल_सलामी
ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने बेहद महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि अमरीकियों ने जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद कर दिया जिसके बाद पहला तमाचा उन पर पड़ा और दूसरा तमाचा पूरे इलाक़े से अमरीकियों का चरणबद्ध निष्कासन है मगर फ़ाइनल थप्पड़ अभी बाक़ी है।
(last modified 2023-05-19T07:45:42+00:00 )
May १९, २०२३ १२:३९ Asia/Kolkata
  • अमरीकियों को ईरान का फ़ाइनल तमाचा पड़ना अभी बाक़ी हैः जनरल सलामी

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स के प्रमुख जनरल हुसैन सलामी ने बेहद महत्वपूर्ण बयान में कहा है कि अमरीकियों ने जनरल क़ासिम सुलैमानी को शहीद कर दिया जिसके बाद पहला तमाचा उन पर पड़ा और दूसरा तमाचा पूरे इलाक़े से अमरीकियों का चरणबद्ध निष्कासन है मगर फ़ाइनल थप्पड़ अभी बाक़ी है।

जनरल सलामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि पेश करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुश्मन इस कोशिश में था कि ईरान बेबस होकर रह जाए तभी उन्होंने कठोर पाबंदियां लगाईं और विश्व समुदाय में ईरान को अलग थलग करने के लिए उन्होंने पूरी ताक़त झोंक दी मगर हमारी इस्लामी व्यवस्था से ईमान की दौलत रखने वाले युवा खड़े हुए और दुश्मन को जो शिकस्त दी वो बेमिसाल थी।

जनरल सलामी ने कुछ महीने पहले होने वाले दंगों का हवाला देते हुए कहा कि दुश्मन इन दंगों में कोशिश कर रहा था कि ईरान की जनता इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था का समर्थन छोड़ दे मगर ईरान की जनता पूरी मज़बूती से इस्लामी व्यवस्था के साथ खड़ी है और ईरान का झंठा हर मैदान में लहरा रहा है।

उन्होंने कहा कि दुश्मन हमारे यहां जो संकट खड़ा करना चाहता था उसमें आज वह ख़ुद फंस गया है जैसे ज़ायोनी शासन इस समय अनगिनत मुश्किलों में फंसा है, ज़ायोनियों पर ग़ज्ज़ा से मिसाइल बरसते हैं और ज़ायोनी कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं जबकि अमरीका की यह हालत है कि उसे इलाक़े से बाहर जाना पड़ रहा है।

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा कि आज यूरोप भी अनेक संकटों में घिर गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए