डेनमार्क ने पवित्र क़ुरआन के अनादर की भर्त्सना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124652-डेनमार्क_ने_पवित्र_क़ुरआन_के_अनादर_की_भर्त्सना_की
ईरान और डेनमार्क के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से वार्ता की
(last modified 2023-05-22T03:50:23+00:00 )
May २२, २०२३ ०९:१४ Asia/Kolkata
  • डेनमार्क ने पवित्र क़ुरआन के अनादर की भर्त्सना की

ईरान और डेनमार्क के विदेशमंत्रियों ने एक दूसरे से वार्ता की

ईरान और डेनमार्क के विदेशमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों की हालिया स्थिति और इसी प्रकार द्विपक्षीय संबंधों को विस्तृत करने के मार्गों की समीक्षा की।

समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने डेनमार्क के अपने समकक्ष से रविवार को टेलीफोनी वार्ता की और इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और उसे विस्तृत बनाये जाने के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

इस टेलीफोनी वार्ता में ईरान के विदेशमंत्री ने दोनों देशों के एतिहासिक संबंधों को दोनों पक्षों के लिए बड़ी पूंजी बताया और संबंधों के विस्तार की दिशा में मौजूद रुकावटों के दूर करने पर बल दिया। डेनमार्क के विदेशमंत्री ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में एक बार फिर पवित्र कुरआन के अनादार के प्रति अपने घोर विरोध की घोषणा की और इस प्रकार के कार्यों की तीव्र भर्त्सना की।

इसी प्रकार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने दोनों देशों के मध्य कूटनयिक संबंधों को मजबूत बनाये जाने पर भी सहमति जताई। MM   

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए