ईरान के परमाणु ताक़त, इंकार करना किसी के बस की बात नहीं
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख मुहम्मद इस्लामी ने कहा कि ईरान की परमाणु शक्ति का कोई भी इंकार कर ही नहीं सकता।
विदेश मंत्रालय के एक कार्यक्रम में बोलते हुए मोहम्मद इस्लामी ने कहा कि अगर अमरीका के पूर्व राष्ट्रपतियों के बयानों पर एक नज़र डाली जाए तो नज़र आएगा कि एक समय बाराक ओबामा ने कहा था कि अगर हमारे बस में होता तो ईरान के परमाणु कार्यक्रम का एक एक स्क्रू खोल लाते और उसे कोई परमाणु गतिविधि करने की अनुमति न देते।
उन्होंने कहा कि आज ईरान के पास यह क़ीमती तकनीक आ चुकी है और इस समय दुनिया के बहुत से देश ईरान से हैवी वाटर और उसके अन्य प्रोडक्ट ख़रीदना चाहते हैं।
मुहम्मद इस्लामी का कहना था कि हैवी वाटर का देश की अर्थ व्यवस्था के लिए काफ़ी महत्व है। उन्होंने कहा कि हैवी वाटर का बाइ-प्रोडक्टर दवासाज़ी के मैदान में एक क्रांति है इससे बहुत सारी बीमारियों का इलाज किया जा रहा है।
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा कि आज न्युक्लियर फ़्यूल का पूरा चक्र हम डेवलप कर चुके हैं और यह सारा काम ईरान के मेहनती युवा वैज्ञानिकों ने किया है।
मुहम्मद इस्लामी ने कहा कि हम दुनिया के सारे देशों को न्युक्लियर मेडिसिन दे रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए