ईरान के साथ मधुर संबन्ध हमारी नीति का हिस्सा हैः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124840-ईरान_के_साथ_मधुर_संबन्ध_हमारी_नीति_का_हिस्सा_हैः_तालेबान
तालेबान के राजनैतिक आयोग की बैठक में ईरान के साथ सौहार्दपूर्ण संबन्धों पर बल दिया गया है।
(last modified 2023-05-28T06:47:01+00:00 )
May २८, २०२३ १२:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान के साथ मधुर संबन्ध हमारी नीति का हिस्सा हैः तालेबान

तालेबान के राजनैतिक आयोग की बैठक में ईरान के साथ सौहार्दपूर्ण संबन्धों पर बल दिया गया है।

अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान की सरकार के राजनैतिक आयोग की बैठक हुई।  यह बैठक, मौलवी अब्दुल कबीर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में यह बात विशेष रूप से कही गई कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्ध, तालेबान सरकार की नीति का हिस्सा हैं।  इस बैठक में अफ़ग़ानिस्तान के जल एवं ऊर्जा प्रभारी ने ईरान के हक़ाबे के बारे में विस्तार से बात की।  तालेबान की बैठक में उचित ढंग से हीरमंद समझौते के लागू किये जाने पर बल दिया गया। 

सन 1972 में ईरान और अफ़ग़ानिस्तान के तत्कालीन अधिकारियों के बीच होने वाले इस समझौते के आधार पर हीरमंद नदी के जल में ईरान का भाग 820 मिलयन क्यूबिक घन मीटर प्रति वर्ष है।  यह लगभग 26 घन मीटर प्रति सैकेंड है किंतु अलग-अलग मौसम में यह बदलता रहता है। 

अब ईरानी राष्ट्र को इस बात की अपेक्षा है कि अफ़ग़ानिस्तान के तालेबान इस समझौते के प्रति कटिबद्ध रहें।  पिछले दो दशकों अर्थात बीस वर्षों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान में होने वाले राजनैतिक परिवर्तनों और वहां पर लंबे समय तक पश्चिम की उपस्थति के बाद अफ़ग़ानिस्तान ने हीरमंद नदी से पानी की निकासी को सीमित करने के उद्देश्य से इस नदी के निकटवर्ती क्षेत्रों में बांध बनाने का काम शुरू कर दिया।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए