ईरान और ओमान के संबन्धों में विस्तार हुआ हैः रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124868-ईरान_और_ओमान_के_संबन्धों_में_विस्तार_हुआ_हैः_रईसी
राष्ट्रपति रईसी कहते हैं कि ओमान के साथ ईरान के संबन्धों में काफ़ी विस्तार हुआ है।
(last modified 2023-05-29T00:47:26+00:00 )
May २९, २०२३ ०६:१७ Asia/Kolkata
  • ईरान और ओमान के संबन्धों में विस्तार हुआ हैः रईसी

राष्ट्रपति रईसी कहते हैं कि ओमान के साथ ईरान के संबन्धों में काफ़ी विस्तार हुआ है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान और ओमान के उच्चस्तरीय शिष्मण्डलों की बैठक में राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि दोनो देशों के संबन्ध अब व्यापारिक चरण से आगे बढ़कर पूंजीनिवेश में प्रविष्ट हो गए हैं। 

ओमान के शासक हैसम बिन तारिक़ की ईरान यात्रा के दौरान रविवार को तेहरान में ईरान और ओमान के शिष्टमण्डलों की संयुक्त बैठक हुई।  इस बैठक में ईरान के राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि दोनो देशों के संयुक्त दृष्टिकोण, द्विपक्षीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर संबन्धों को अधिक विसतृत करेंगे।  उन्होंने कहा कि हम विभिन्न क्षेत्रों में परस्पर सहयोग को बढ़ा सकते हैं। 

ईरान के राष्ट्रपति ने यमन और फ़िलिस्तीन के बारे में ईरान और ओमान के संयुक्त दृष्टिकोणों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ओमान के शासक द्वारा इन दोनो मुद्दों पर ध्यान दिये जाने पर हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। 

तेहरान में होने वाली इस बैठक मे ओमान के शासक ईरान के राष्ट्रपति द्वारा अपने भव्य स्वागत का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनो देशों के बीच संबन्धों को उल्लेखनीय ढंग से विस्तार हुआ है।  इसी के साथ हैसम बिन तारिक़ ने यह भी कहा कि मौजूदा संभावनाओं को देखते हुए हम अभी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं जहां पर हमको होना चाहिए था। 

याद रहे कि ओमान के शासक हैसम बिन तारिक़ ईरान के राष्ट्रपति रईसी के निमंत्रण पर एक उच्च स्तरीय शिष्टमण्डल के साथ रविवार को तेहरान पहुंचे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए