ईरान के विरुद्ध कोई क़दम नहीं उठाएंगेः तालेबान
पाकिस्तान में तालेबान के प्रतिनिधि ने ईरान की मेज़बानी की प्रशंसा की है।
मौलवी शकीब अहमद ने ईरान द्वारा लाखों अफ़ग़ानियों की मेज़बानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि तालेबान, कभी भी ईरान के विरुद्ध कोई क़दम नहीं उठाएंगे।
इस्लामाबाद मेंं बुधवार को इर्ना के पत्रकार से बात करते हुए मौलवी सरदार शकीब अहमद ने कहा कि तालेबान की सरकार, अफ़ग़ानिस्तान के सारे ही पड़ोसियों विशेषकर इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ अच्छे संबन्धों की इच्छुक है।
शकीब अहमद के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान और ईरान के दुश्मन दोनो देशों के बीच घटने वाली हालिया घटनाओं पर प्रसन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इसको अधिक भड़काना चाहते हैं। एसे में दोनो पक्षों को ज़िम्मेदारी से काम लेना चाहिए।
शकीब अहमद ने कहा कि ईरान के हक़ाबे, की तालेबान पुष्टि करते हैं। हम इसको एक क़ानूनी मुद्दा मानते हैं। उनका कहना था कि दोनो देशों के तकनीकी अधिकारी इस मुद्दे पर परस्पर संपर्क में हैं। शनिवार को ईरान तथा अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर होने वाली झड़प के बाद तालेबान के प्रवक्ता ने कहा था कि हम किसी भी देश विशेषकर अपने पड़ोसियों के साथ तनाव नहीं चाहते हैं।
इसी बीच ईरान और अफ़ग़ानिस्तान की सीमा पर आरंभ हुए तनाव के बारे में ईरान के गृहमंत्री अहमद वहीदी ने कहा है कि यह छोटी सी झड़प थी जिसका जवाब दिया गया और अब सीमावर्ती क्षेत्र पर आने-जाने में कोई समस्या नहीं है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए