विदेशमंत्री ने मुबारकबाद दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i124988-विदेशमंत्री_ने_मुबारकबाद_दी
विदेशमंत्री ने तुर्किये के राष्ट्रपति चुनाव में रजब तय्यब अर्दोग़ान के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।
(last modified 2023-06-01T08:57:10+00:00 )
Jun ०१, २०२३ १३:३४ Asia/Kolkata
  • विदेशमंत्री ने मुबारकबाद दी

विदेशमंत्री ने तुर्किये के राष्ट्रपति चुनाव में रजब तय्यब अर्दोग़ान के दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने तुर्किये के अपने समकक्ष से टेलीफोनी वार्ता में रजब तय्यब अर्दोग़ान के दोबारा तुर्किये का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी और आशा जताई है कि दोनों देशों के मध्य सहकारिता पहले से अधिक होगी। विदेशमंत्री ने इसी प्रकार तुर्किये के संसदीय चुनावों में मौलूद चाऊश ओग़लू की सफलता पर उन्हें भी मुबारकबाद दी और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के मध्य सहकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।

इसी प्रकार विदेशमंत्री ने तुर्किये के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी को आमंत्रित किये जाने की ओर संकेत किया और कहा कि ईरानी राष्ट्रपति अच्छी सतह पर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

तुर्किये के विदेशमंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने भी इस टेलीफोनी वार्ता में अपने ईरानी समकक्ष का आभार व्यक्त किया और बल देकर कहा कि तुर्किये की नई सरकार में मैं जिस पद पर भी रहूंगा ईरान के साथ सहकारिता में विस्तार के लिए प्रयास करता रहूंगा क्योंकि ईरान के साथ संबंध तुर्किये कि लिए बहुत महत्व रखते हैं।

इसी प्रकार उन्होंने विद्वक्षीय सहकारिता के अलावा क्षेत्रीय विषयों के बारे में भी दोनों देशों के मध्य सहकारिता पर बल दिया।

विदेशमंत्री इस समय दक्षिण अफ्रिका की राजधानी केपटाउन पहुंच गये हैं जहां वह ब्रिक्स देशों के सदस्य देशों की बैठक में भाग लेंगे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए