ईरान की महिला जेल का विदेशी संगठनों ने दौरा किया
28 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने ईरान की राजधानी तेहरान में महिलाओं की एक जेल का दौरा किया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशी प्रतिनिधि 36 अलग अलग ग्रुप में तेहरान में महिलाओं की विशेष जेल पहुंचे और वहां विभिन्न विभागों को निकट से जाकर देखा।
यह कार्यवाई ईरान की मानवाधिकार संस्था और जेल संस्था के समनव्य से अंजाम पायी है जिसका मक़सद महिलाओं की जेल में लागू किए गये प्रशिक्षण और सुधार कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं से अवगत कराना था।
उक्त विदेशी कूटनयिक व राजनयिक प्रतिनिधिमंडल तीन घंटे तक जेल में रहा और इस दौरान उस ने जेल में क़ैद महिलाओं के लिए दी जा रही हैं अनेक प्रकार की सुविधाओं का भी दौरा किया। साथ ही उन्होंने क़ैदियों में छुपी सकारात्मक और रचनात्मक योग्यताओं और क्षमताओं को उजागर करने के मक़सद से दी जा रही अनेक वर्कशाप्स और अन्य सुविधाओं को निकट से देखा।
उन्होंने क़ैदियों से मुलाक़ात के अलावा उनके रहने की जगह का भी जाएज़ा लिया।
निरिक्षण से पहले विभिन्न देशों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई जिसमें ईरान के मानवाधिकार संस्था के प्रमुख काज़िम ग़रीबाबादी ने महिलाओं की जेलों और उनमें दी जा रही अनेक प्रकार की सुविधाओं के बारे में उन्हें बताया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए