ईरान और ब्रिक्स के संबंधों में होगा और भी विस्तार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125012-ईरान_और_ब्रिक्स_के_संबंधों_में_होगा_और_भी_विस्तार
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने दक्षिणी अफ़्रीक़ा की अपनी समकक्ष से ब्रिक्स की बैठक के मौक़े पर मुलाक़ात की और द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर चर्चा की।
(last modified 2023-06-02T04:34:51+00:00 )
Jun ०२, २०२३ ०७:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान और ब्रिक्स के संबंधों में होगा और भी विस्तार

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने दक्षिणी अफ़्रीक़ा की अपनी समकक्ष से ब्रिक्स की बैठक के मौक़े पर मुलाक़ात की और द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर चर्चा की।

विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान बुधवार को दक्षिणी अफ़्रीक़ा की विदेशमंत्री के निमंत्रण पर ब्रिक्स के विदेशमंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए तेहरान से केपटाउन के लिए रवाना हुए।

विदेशमंत्री ने गुरुवार को दक्षिणी अफ़्रीक़ा की विदेशमंत्री नैल्डी पांडवर से मुलाक़ात में कहा कि वैश्विक व्यवस्था बदल रही है। उनका कहना था कि शंघाई और ब्रिक्स जैसे संगठन, नयी वैश्विक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विदेशमंत्री ने तकनीक और इन्जीनीयरिंग के क्षेत्र में कुछ ईरानी कंपनियों की बड़ी क्षमताओं की ओर इशारा किया और कहा कि द्वपक्षीय आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने के लिए इन क्षमताओं से लाभ उठाने को ईरान तैयार है।

दक्षिणी अफ़्रीक़ा की विदेशमंत्री ने इस मुलाक़त में कहा कि ब्रिक्स के विदेशमंत्री इस बैठक में नये देशों की सदस्यता के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और इसका परिणाम ब्रिक्स के अगले शिखर सम्मेलन में पेश किया जाएगा। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए