सुप्रीम लीडर 4 जून के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125062-सुप्रीम_लीडर_4_जून_के_कार्यक्रम_को_संबोधित_करेंगे
इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 34वीं बरसी के अवसर पर तेहरान में होने वाले कार्यक्रम को सुप्रीम लीडर संबोधित करेंगे।
(last modified 2023-06-03T09:11:26+00:00 )
Jun ०३, २०२३ १४:३९ Asia/Kolkata
  • सुप्रीम लीडर 4 जून के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे

इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की 34वीं बरसी के अवसर पर तेहरान में होने वाले कार्यक्रम को सुप्रीम लीडर संबोधित करेंगे।

ईरान की इस्लामी प्रचार संस्था के प्रमुख मोहसिन महमूदी ने बताया कि इस बार भी पिछले वर्ष और कोरोना से पहले के दौर की तरह इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी की बरसी का केन्द्रीय कार्यक्रम उनके मज़ार पर आयोजित होगा जिसमें पूरे ईरान से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

सूचना के अनुसार कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को होने वाले कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां कर ली गयीं हैं।  

ज्ञात रहे कि 4 जून को ईरान में इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के मज़ार पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है जिसे हर वर्ष सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई संबोधित करते हैं। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए