राष्ट्रपति रईसी ने भेजा नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125066-राष्ट्रपति_रईसी_ने_भेजा_नरेन्द्र_मोदी_को_शोक_संदेश
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने भारत में होने वाली रेल दुर्घटना पर इस देश के प्रधानमंत्री को शोक संदेश भेजा है।
(last modified 2023-06-03T23:39:35+00:00 )
Jun ०४, २०२३ ०५:०९ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रईसी ने भेजा नरेन्द्र मोदी को शोक संदेश

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने भारत में होने वाली रेल दुर्घटना पर इस देश के प्रधानमंत्री को शोक संदेश भेजा है।

शुक्रवार की रात भारत में होने वाली भयंकर रेल दुर्घटना पर ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राही रईसी ने गहरी संवेदना प्रकट की है।  उन्होंने भारत की राष्ट्रपति, इस देश के प्रधानमंत्री और भारतीयों को संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के यथाशीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है।

याद रहे कि शुक्रवार की रात भारत मे ओडीसा के बालासोर में भीषण रेल दुर्घटना हुई थी।  इसमें कई डिब्बे पटरी से उतर गए।  17 डिब्बों के पटरी से उतरने के बाद बहुत से लोग उनमें फंस गए। 

इस रेल दुर्घटना में लगभग 300 लोग मारे गए जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।  घायलों का उपचार चल रहा है।  घटना के कारणों की जाचं करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए