ईरान ने अमरीका को दी सलाह, बेबुनियाद आरोप लगाने से बचे
इस्लामी गणतंत्र ईरान का कहना है कि अमरीकी अधिकारियों को ईरान पर निराधार आरोप लगाने से परहेज़ करना चाहिए।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यह बयान करते हुए कि हम अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने, अपने अधिकारों व सुरक्षा की रक्षा करने में तनिक भी संकोच नहीं करते हैं, अमेरिकी अधिकारियों को ईरान ख़िलाफ निराधार आरोप लगाने से बचने की सलाह दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने आईपेक की वार्षिक बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि अमरीका द्वारा नस्लभेदी ज़ायोनी शासन के व्यापक समर्थन को जारी रखते हुए, अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लैंकिन ने ईरान के ख़िलाफ निराधार और बेबुनियाद बयान दिए।
उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का समर्थन, उत्पीड़ित और मुक्ति व स्वतंत्रता आंदोलनों का समर्थन करने की परिधि में तथा अपने भविष्य का निर्धारण करने के अधिकारों का समर्थन तथा अतिग्रहण को नकारने और नस्लभेद से लड़ने पर आधारित है।
विदेशमंत्रालय ने बल दिया कि अन्य सरकारों के ख़िलाफ अमेरिका द्वारा ताक़त का सहारा लेने की धमकी अंतर्राष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर के प्रावधानों के ख़िलाफ़ है और इस आधार पर ईरान अपनी निवारक व प्रतिरोधक शक्ति को मज़बूत करने तथा अपने अधिकारों व सुरक्षा की रक्षा में तनिक भी संकोच नहीं करेगा। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए