यूक्रेन में असैनिक स्थल भी चढ़े युद्ध की भेंट
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन के "कोख़ोव्का" बांध की दुर्घटना के कारणों के स्पष्ट किये जाने पर बल दिया है।
यूक्रेन के ख़रसून क्षेत्र में स्थित कोख़ोव्का बांध इसी सप्ताह टूट गया था। इस बांध के टूटने से बहुत बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो गया तथा हज़ारों लोगों को अपने घर छोड़कर दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा।
कोख़ोव्का बांध के टूटने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने इसको बहुत ही ख़तरनाक कार्यवाही बताया है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नासिर कनआनी ने कोख़ाव्का बांघ दुर्धटना पर खेद जताते हुए कहा है कि यूक्रेन की झड़पों की जटिलता को देखते हुए बांघ की दुर्घटना के कारणों का पता चलाना ज़रूरी है और यह मालूम किया जाए कि इसका ज़िम्मेदार कौन है?
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन युद्ध के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान की निष्पक्ष नीति का उल्लेख करते हुए ग़ैर सैनिक प्रतिष्ठानों को नुक़सान पहुंचाकर आम लोगों के जीवन को ख़तरे में डालने की कार्यवाही की जांच की मांग की।
वैस यह तो जांच का विषय है कि इस बांध में विस्फोट कराने या उसके टूटने का ज़िम्मेदार कौन है परंतु जो बात तो बहुत साफ है कि इस बांध के टूट जाने से जो व्यापक तबाही हुई है वह रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध का एक दुष्परिणाम है। कोख़ोव्का बांघ के टूटने या तोड़े जाने के बारे में विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए