ईरान ने की सीरिया आतंकी हमले की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i12529-ईरान_ने_की_सीरिया_आतंकी_हमले_की_निंदा
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के जबला और तरतूस में हुए आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ १२:४६ Asia/Kolkata
  • ईरान ने की सीरिया आतंकी हमले की निंदा

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के जबला और तरतूस में हुए आतंकी हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की।

इससस्ना की रिपोर्ट के अनुसार, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने सीरिया में आतंकी हमलों में मारे गये और घायल हुए लोगों के परिजनों से सहृदयता व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकवाद और चरमपंथ, क्षेत्रीय राष्ट्रों के लिए गंभीर ख़तरा और विश्व शांति व सुरक्षा के लिए बहुत ही अधिक ख़तरनाक है।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बल दिया कि ईरान, विश्व समुदाय से मांग करता है कि वह आतंकवाद की अमानवीय व आपराधिक प्रक्रिया से मुक़ाबले के लिए अपनी नैतिक व क़ानूनी ज़िम्मेदारियों पर अमल करे।

ज्ञात रहे कि सोमवार को आतंकी गुट दाइश ने सीरिया के तटवर्ती क्षेत्रों तरतूस और जबला पर भीषण हमला किया जिसमें 150 से अधिक नागरिक हताहत और दो सौ से अधिक घायल हुए थे। (AK)