प्रतिबंधों की हवा निकली, ईरान के रक्षा निर्यात में 3 गुना वृद्धि
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने देश के रक्षा निर्यात में 3 गुना वृद्धि की सूचना दी है।
रक्षामंत्री ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद रज़ा आश्तियानी का कहना था कि सैन्य उपकरणों के निर्माण और उत्पादन में इस्लामी गणतंत्र ईरान के सशस्त्र बलों में युवा ईरानी विशेषज्ञों की सफलता उल्लेखनीय रही है।
उनका कहना था कि रक्षा मंत्रालय के प्रयासों से निर्यात में 3 गुना वृद्धि हुई जबकि नागरिक वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में 2 गुना वृद्धि हुई। रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले हिजरी शम्सी वर्ष 1401 में सैन्य उत्पादन में 81 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षामंत्री ने कहा कि रक्षामंत्रालय, दुश्मनों की ओर से पैदा किए गये सबसे कठिन हालात और जटिल परिस्थितियों में हमेशा देश के सैन्य, वैज्ञानिक और तकनीकी अधिकारों को बनाए रखने के लिए तैयार है।
ब्रिगेडियर जनरल अश्तियानी का कहना था कि सैन्य और नागरिक वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन में वृद्धि, मिसाइलों, ड्रोन, रक्षा तकनीक और रक्षा कूटनीति की क्षमताओं में सुधार सहित सैन्य शक्ति को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय कई लक्ष्यों पर आगे बढ़ रहा है और वह निर्यात के क्षेत्र में क्षमता निर्माण पर ज़ोर देता है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए