ईरान ने एक और जंगी जहाज़ को मीज़ाइल से लैस कर दिया
आईआरजीसी की नौसेना ने पहली बार 2 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले एक नये और आधुनिक क्रूज़ मीज़ाइल से अपने युद्धक बेड़ों को लैस किया है।
ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार आईआरजीसी की नेवी के कमान्डर रियर एडमिरल अली रज़ा तंगसीरी ने कहा कि आईआरजीसी नेवी के दो युद्धक बेड़ों व जहाज़ों शहीदी महदवी और शहीद जनरल क़ासिम सुलैमान को क़द्र 474 क्रूज़ मीज़ाइलों से लैस कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक जंगी जहाज़ शहीद क़ासिम सुलैमानी को विभिन्न प्रकार के अनेक दूरियों तक मार करने वाले मीज़ाइलों से लैस किया गया जिनकी रेंज 200, 300, 750 और 2 हज़ार किलोमीटर है।
रियर एडमिरल तंगसीरी ने कहा कि आईआरजीसी नेवी एक नये ज़मीन से समुद्र में मार करने वाले मीज़ाइल अबू महदी अलमुहन्दिस को शामिल कर रही है, अबू महदी अलमुहन्दिस और 750 किलोमीटर की रेंज तक मार करने वाले दो दूसरे स्मार्ट मीज़ाइल हैं।
ज्ञात रहे कि आईआरजीसी की नेवी को आशूरा और ज़ुल्फ़िकार क्लास के समुद्री जंगी जहाज़ों को भी कौसर-200 और कौसर-222 नामक मीज़ाइलों से लैस किया जा चुका है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए