संसद सभापति की प्रेस कांफ़्रेंस
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i12547-संसद_सभापति_की_प्रेस_कांफ़्रेंस
संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरानी जनता की एकता, विलायते फ़क़ीह अर्थात वरिष्ठ नेतृत्व की छत्रछाया से है जो समाज के सभी गुटों को एक दूसरे से जोड़े हुए है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २५, २०१६ १४:३४ Asia/Kolkata
  • संसद सभापति की प्रेस कांफ़्रेंस

संसद सभापति डाक्टर अली लारीजानी ने कहा है कि ईरानी जनता की एकता, विलायते फ़क़ीह अर्थात वरिष्ठ नेतृत्व की छत्रछाया से है जो समाज के सभी गुटों को एक दूसरे से जोड़े हुए है।

ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी के स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने नवीं संसद की अवधि की समाप्ति पर एक प्रेस कांफ़्रेंस में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों के बारे में नवीं संसद के सांसदों ने बेहतरीन नीति अपनाई। उनका कहना था कि क्षेत्र की अत्यंत तनावपूर्ण स्थिति और परमाणु वार्ता के दौरान नवीं संसद का दृष्टिकोण और क्रियाकलाप कुल मिलाकर अच्छे रहे।

डाक्टर अली लारीजानी ने कूटनीति के क्षेत्र में भी नवीं संसद के महत्वपूर्ण फ़ैसलों के बारे में कहा कि परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के बारे में सरकारी कार्यवाहियों से संबंधित बिल और अमरीका द्वारा ईरानी जनता को पहुंचाए गये नुक़सानों का हर्जाना लेने के लिए सरकार को प्रतिबद्ध बनाने का विधेयक भी कूटनीति के मैदान में संसद के महत्वपूर्ण फ़ैसलो में से था।

संसद सभापति के ने परमाणु समझौते के बाद अमरीका की ओर से किए जाने वाले वादों के उल्लंघनों और समझौते के हनन की ओर संकेत करते हुए कहा कि छोटे विदेशी बैंक, ईरानी बैंकों के साथ मामले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवीं संसद ने ईरान में विदेशी पूंजीनिवेश से संबंधित कुछ बिलों को मंज़ूरी दी गई। (AK)