उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति तेहरान पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125512-उज़्बेकिस्तान_के_राष्ट्रपति_तेहरान_पहुंचे
उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज रविवार को तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-06-18T09:41:08+00:00 )
Jun १८, २०२३ १२:५९ Asia/Kolkata
  • उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति तेहरान पहुंचे

उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आज रविवार को तेहरान पहुंचे।

ईरान प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मीर ज़ियाओफ़ राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी के आधिकारिक निमंत्रण पर तेहरान पहुंचे हैं। द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार और कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की तेहरान यात्रा के उद्देश्य बताये गये हैं।

प्राप्त ताज़ा समाचारों के अनुसार ईरान और उज़्बेकिस्तान के राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार व्यापार, परिवहन, ट्रांज़िट और दवा उन क्षेत्रों में से हैं जिनके बारे में समझौते हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मीर ज़ियाओफ़ के आधिकारिक निमंत्रण पर 14 से 16 सितंबर तक राष्ट्रपति सैयद मोहम्मद इब्राहीम रईसी उज़्बेकिस्तान की यात्रा पर गये थे।

ईरान ने 25 दिसंबर 1991 को उज़्बेकिस्तान को मिलने वाली स्वाधीनता व आज़ादी को मान्यता प्रदान की थी और 10 मई 1992 से दोनों देशों के मध्य कूटनयिक संबंध स्थापित हुए हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें