फ़िलिस्तीन इस्लामी जगत का महत्वपूर्ण मुद्दा हैःईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i125586-फ़िलिस्तीन_इस्लामी_जगत_का_महत्वपूर्ण_मुद्दा_हैःईरान
ईरान की सुरक्षा काउंसिल के प्रमुख जनरल अली बाक़िर अहमदियान ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता आंदोलन हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया से मुलाक़ात में कहा कि फ़िलिस्तीन इस्लामी जगत का महत्वपूर्ण मुद्दा है।
(last modified 2023-06-20T08:52:28+00:00 )
Jun २०, २०२३ १४:१९ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीन इस्लामी जगत का महत्वपूर्ण मुद्दा हैःईरान

ईरान की सुरक्षा काउंसिल के प्रमुख जनरल अली बाक़िर अहमदियान ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधकर्ता आंदोलन हमास के प्रमुख इस्माईल हनिया से मुलाक़ात में कहा कि फ़िलिस्तीन इस्लामी जगत का महत्वपूर्ण मुद्दा है।

ईरान की सुरक्षा काउंसिल के प्रमुख जनरल अली बाक़िर अहमदियान ने कहा कि इस्लामी जगत विशेशकर फ़िलिस्तीन की जनता के बीच एकता और प्रतिरोध के द्वारा ज़ायोनी शासन और उसके समर्थकों को समाप्त किया जा सकता है।

फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधकर्ता गुटों के बीच मतभेद पैदा करने की ज़ायोनी साज़िश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ग़ज़्ज़ा में इस्राईल को नाकों चने चबवाने के बाद वेस्ट बैंक में भी प्रतिरोधकर्ता गुटो ने अपना काम शुरु कर दिया है।

इस अवसर पर हमास के नेता इस्माईल हनिया ने कहा कि इस्लामी जगत और फ़िलिस्तीनी मुद्दे पर ईरान की सकारात्मक और निर्णायक भूमिका प्रशंसनीय है।

ज्ञात रहे कि हमास के नेता इस्माईल हनिया एक सोमवार को एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ तेहरान पहुंचे थे। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें