विदेशमंत्री अपने स्वीडिश समकक्ष से बातचीत के बाद इमारात पहुंच गये
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अपने स्वीडिश समकक्ष से टेलीफोन पर वार्ता की है
इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने पहले से अधिक द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार पर बल दिया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस टेलीफोनी वार्ता में दोनों पक्षों ने हालिया क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिवर्तनों और परस्पर रूचि के विषयों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया। विदेशमंत्री ने अपने स्वीडिश समकक्ष से ऐसी स्थिति में बात की है जब वह इस समय संयुक्त अरब इमारात पहुंच गये हैं।
विदेशमंत्री आज संयुक्त अरब इमारात के अबूज़बी एअरपोर्ट पर पहुंचे जहां संयुक्त अरब इमारात सरकार के सहायक खलीफा शाहिन अलमरर ने उनका स्वागत किया। प्राप्त समाचारों के अनुसार विदेशमंत्री क्षेत्रीय, अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय विषयों के बारे में इमाराती अधिकारियों से विचारों का आदान- प्रदान करेंगे।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान इससे पहले कतर, ओमान और कुवैत की यात्रा पर गये थे जहां उन्होंने इन देशों के अधिकारियों से मुलाकातें की और परस्पर रूचि के विषयों के संबंध में विचारों का आदान- प्रदान किया।
इसी प्रकार विदेशमंत्री ने इन देशों के अधिकारियों से सहकारिता को अधिक विस्तृत किये जाने के संबंध में भी विचार- विमर्श किया। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए