ईरान में शहीदों की मनाई गयी बरसी, शहीदों की दी गयी श्रद्धांजलि
इस्लामी गणतंत्र ईरान में आज 28 जून को 1981 के शहीदों की बरसी मनाई जा रही है।
28 जून 1981 को राजधानी तेहरान में जमहूरिए इस्लामी पार्टी के कार्यालय में होने वाले आतंकी बम धमाके में तत्कालीन न्यायपालिका प्रमुख आयतुल्लाह सैयद मुहम्मद हुसैनी बहिश्ती सहित ईरान की 72 अहम राजनैतिक और धार्मिक हस्तियां शहीद हो गयी थीं। इन शहीदों में 4 मंत्री, 12 उपमंत्री और संसद के लगभग 30 सदस्य शामिल थे। यह हमला वर्तमान समय में अमरीका और यूरोपीय समर्थित आतंकवादी गुट मुजाहेदीने ख़ल्क़ संगठन एमकेओ ने किया था। इस आतंकी गुट ने आधिकारिक रूप से 17 हज़ार ईरानी नागरिकों की हत्या की बात स्वीकार की है।
28 जून 1981 को तेहरान में आतंकियों का यह भयानक हमला, इस्लामी क्रांति की सफलता के आरंभिक वर्षों में वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई पर तेहरान की अबूज़र मस्जिद में होने वाले हमले के केवल एक दिन बाद हुआ।
अमरीकी समर्थन से 1981 और 1987 के दौरान ईरान में आतंकवादियों की कई घटनाएं हुईं। इराक़ की बासी सरकार की ओर से सरदश्त में रासायनिक हमला, अमरीकी बेड़े की ओर से ईरान के यात्री विमान पर हमला जिसमें 290 लोग शहीद हुए, अमरीकी अमानवीय कार्यवाहियों की एक झलक है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए