ईरान और रूस ने सैन्य सहयोग बढ़ाने पर बल दिया
ईरान और रूस ने रक्षा सहयोग बढ़ाने का फ़ैसला किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की सशस्त्र सेना के चीफ़ आफ़ स्टाफ़ मेजर जनरल मुहम्मद बाक़िरी और रूस के रक्षामंत्री सर्गेई शाइगो ने होने वाली टेलीफ़ोनी वार्ता में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बल दिया है।
इस टेलीफ़ोनी वार्ता के दौरान रूस के रक्षामंत्री ने अपने देश की ताज़ा स्थिति से उन्हें अवगत कराया।
इस टेलीफ़ोनी वार्ता में मेजर जनरल मुहम्मद बाक़िरी ने रूस के रक्षामंत्री को ईरान के दौरे का निमंत्रण दिया।
दूसरी ओर ईरान के कमांडर-इन-चीफ और रूस के आंतरिक मामलों के उपमंत्री ने आपसी बैठक में आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेहरान और मॉस्को के बीच द्विपक्षीय सहयोग के विस्तार पर ज़ोर दिया।
ईरान के कमांडर-इन-चीफ जनरल अहमद रज़ा रादान ने मॉस्को की अपनी यात्रा के दौरान रूस के आंतरिक मामलों के उपमंत्री जनरल अलेक्जेंडर गोरोवी से मुलाक़ात की और आतंकवाद सहित अनेक मुद्दों पर सहयोग के विषय पर चर्चा की।
इस बैठक में जनरल रादान ने ईरान पुलिस की क्षमताओं और योग्यताओं तथा तेहरान-मॉस्को संबंधों के रणनीतिक स्तर का ज़िक्र करते हुए रूस के साथ सहयोग विकसित करने के लिए पुलिस विभाग की तत्परता की घोषणा की। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए