ईरान ने इराक़ की सक्रिय भूमिका की तारीफ़ की
ईरान के उप विदेशमंत्री और विदेश मंत्रालय में राजनीतिक विभाग डिप्टी ने क्षेत्रीय तनाव कम करने में इराक़ की सक्रिय भूमिका की सराहना की।
तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार, इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप विदेशमंत्री अली बाक़ेरी कनी ने इराक़ के प्रधानमंत्री मुहम्मद शिया अल-सुदानी से मुलाक़ात में दोनों देशों के सफल तालमेल की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय राजनीतिक और सुरक्षा साज़िशों से निपटने में निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
ईरान और इराक़ के अधिकारियों के बीच होने वाली इस मुलाक़ात में इस्लामी जगत के दुश्मनों और उनमें सर्वोपरि ज़ायोनी शासन की अस्थिर योजनाओं को बेअसर करने के लिए द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्तर पर इसके विकास पर ज़ोर दिया गया।
फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के अपराधों का ज़िक्र करते हुए ईरान के उप विदेशमंत्री ने कहा कि मानवाधिकारों के यूरोपीय दावेदारों की चुप्पी, ज़ायोनी शासन को अपने अपराधों को जारी रखने में दुस्साहस बनने का एक कारण है।
ईरान के उप विदेशमंत्री बाक़िरी कनी ने मुसलमानों की धार्मिक आस्थाओं के बार-बार हो रहे अपमान का ज़िक्र करते हुए ऐसे कृत्यों को अपराध घोषित करने के लिए इस्लामी देशों की सामूहिक कार्रवाई पर भी ज़ोर दिया। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए