ईरान के लिए अफ़्रीक़ा क्यों महत्वपूर्ण है?
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i126164-ईरान_के_लिए_अफ़्रीक़ा_क्यों_महत्वपूर्ण_है
ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी मंगलवार को अफ्रीक़ा के तीन देशों की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जो पिछले 11 वर्षों में किसी ईरानी राष्ट्रपति की इस महाद्वीप की पहली यात्रा होगी।
(last modified 2023-07-10T09:36:32+00:00 )
Jul १०, २०२३ १५:०४ Asia/Kolkata
  • ईरान के लिए अफ़्रीक़ा क्यों महत्वपूर्ण है?

ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी मंगलवार को अफ्रीक़ा के तीन देशों की यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, जो पिछले 11 वर्षों में किसी ईरानी राष्ट्रपति की इस महाद्वीप की पहली यात्रा होगी।

ईरानी राष्ट्रपति की तीन अफ़्रीक़ी देशों की यात्रा का उद्देश्य लगभग 3.1 ट्रिलियन डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद वाले क्षेत्र में ईरान की भूमिका को विस्तृत करना है।

ईरानी राष्ट्रपति तीन देशों केन्या, ज़िम्बाब्वे और युगांडा के अपने समकक्षों के आधिकारिक निमंत्रण पर यह यात्रा करने जा रहे हैं।

2005 और 2006 के बीच ईरान और अफ्रीक़ा के बीच व्यापार में वृद्धि हुई, लेकिन वैश्विक वित्तीय संकट और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण, 2007 से इसमें गिरावट होना शुरू हो गई।

ईरान व्यापार विकास संगठन के महानिदेशक के अनुसार, स्थिति फिर से बदलने जा रही है और उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में अफ्रीक़ा के साथ ईरान का व्यापार 10 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

जनसंख्या वृद्धि और विश्व के लगभग 30 प्रतिशत खनिज भंडार के साथ अफ्रीक़ा दुनिया की 18 फ़ीसद आबादी का केन्द्र है। इस महाद्वीप के कुछ देश, दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं।

अफ्रीक़ा कृषि योग्य भूमि, पानी, तेल, प्राकृतिक गैस, खनिज, वन और वन्य जीवन जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है।

इस महाद्वीप में दुनिया का 40 प्रतिशत सोना और 90 प्रतिशत तक क्रोमियम और प्लैटिनम मौजूद है। दुनिया में कोबाल्ट, हीरे, प्लैटिनम और यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार अफ्रीक़ा में है। msm